Allफुटबॉल

Spanish Super Cup: एल क्लासिको फाइनल आज, रीयल को मिल सकता है एमबाप्पे का साथ, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला

Mbappe could play in super cup final: रीयल मैड्रिड को उम्मीद है कि फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे रविवार को बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले स्पेनिश सुपर कप फाइनल में खेल सकेंगे। घुटने की चोट के कारण एमबाप्पे एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं उतर पाए थे, जिसमें रीयल ने कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से जीत दर्ज की थी।

मुख्य कोच जाबी अलोंसो ने बताया कि एमबाप्पे टीम के साथ सऊदी अरब जाएंगे, जहां यह मिनी सुपर कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि एमबाप्पे फाइनल में खेलेंगे या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अब काफी बेहतर हैं, ट्रेनिंग कर रहे हैं और खुद को अच्छा महसूस कर रहे हैं।”

ला लीगा में इस सीजन सबसे ज्यादा गोल करने वाले एमबाप्पे पिछले दो मैचों से बाहर हैं। उनकी वापसी से रियल मैड्रिड के आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि एटलेटिको के खिलाफ मैच में टीम को गोल के मौके बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा था।

अक्टूबर में हुए ला लीगा मुकाबले में रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया था, जिसमें एमबाप्पे और जूड बेलिंगहैम ने गोल किए थे। लेकिन उसके बाद से दोनों टीमों की किस्मत बदल गई है।

बार्सिलोना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में बढ़त बना ली है, जबकि रियल मैड्रिड के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

बार्सिलोना ने सेमीफाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 5-0 से हराया था, जबकि युवा स्टार लामिन यामाल को अंत में कुछ मिनट ही खेलने का मौका मिला। इस बार यामाल के शुरुआती एकादश में लौटने की उम्मीद है।

चोटों के मामले में बार्सिलोना को सिर्फ गावी की कमी खलेगी, जबकि रियल मैड्रिड के कई अहम खिलाड़ी जैसे एदर मिलिताओ, दानी कार्वाहाल और ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड पहले से बाहर हैं। एंटोनियो रुडिगर और राउल असेंसियो की फिटनेस पर भी संशय बना हुआ है।

अब सबकी नजरें एमबाप्पे की फिटनेस पर टिकी हैं, क्योंकि उनकी मौजूदगी से यह फाइनल मुकाबला और भी रोमांचक बन सकता है।

Fancode पर होगा प्रसारण

यह मुकाबला किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी में रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में इसका प्रसारण टीवी पर नही होगा। ओटीटी प्लेटफार्म Fancode पर भारतीय फैंस इस मैचा का लुत्फ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button