Allक्रिकेट

T-20 World Cup : अमेरिका की टीम पहुंची भारत, पारंपरिक स्टाइल में हुआ स्वागत

टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अमेरिकी टीम रविवार को भारत पहुंच गई। मुंबई में पहुंचते ही अमेरिकी टीम का भारतीय परंपराओं के अनुसार स्वागत किया गया। होटल पहुंचने पर तिलक और फूल माला पहनाकर टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। टी-20 विश्व कप में अमेरिका को भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

अमेरिका की टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को भारत के विरुद्ध करेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अमेरिकी टीम की कमान मोनांक पटेल के हाथों में है और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने बड़ी टीमों को हराकर उलटफेर किया था। अमेरिका ने पाकिस्तान और कनाडा को हराकर सुपर 6 में जगह बनाई थी।

Related Articles

Back to top button