Allक्रिकेट

Ro-KO in Vijay Hazare Trophy: दूसरे मैच में ‘डक’ हुए रोहित, विराट की हाफ सेंचुरी

Vija Hazare Trophy:विजय हजारे ट्राफी में शुक्रवार को भी भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर थे। पहले मैच में इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने शतक जड़े थे, लेकिन शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने पसंदीदा सितारे रोहित को देखने पहुंचे फैंस को निराशा हाथ लगी।

पहले मैच में सिक्किम जैसी कमजोर टीम के खिलाफ शतक लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। उत्तराखंड के विरुद्ध मुकाबले में रोहित पहली ही गेंद पर आउट हो गए। देवेंद्र बोरा की गेंद पर रोहित अपना पंसदीदा पुल शाट लगाते हुए थर्ड मैन पर कैच दे बैठे।

वहीं, गुजरात के विरुद्ध अपना दूसरा मैच खेल रहे विराट के बल्ले से फिर अर्धशतक निकला। विराट ने 61 बॉल्स में 77 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का जड़ा। विशाल जायसवाल की गेंद पर विराट स्टंप आउट हुए।

विराट और रोहित को अब 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलना है और विजय हजारे ट्राफी में इन दोनों ने शुरुआती दो या तीन मैच खेलने की ही मंजूरी दी थी।

Related Articles

Back to top button