Allक्रिकेट
Trending

Ashes Series : सिडनी में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चटाई धूल, 4-1 से जीती एशेज सीरीज

एससीजी टेस्ट में पांच विकेट से जीत

Ashes Series : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने संयम और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन किया। तेज शुरुआत के बाद एलेक्स कैरी और कैमरन ग्रीन की अहम साझेदारी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

पांचवें दिन इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 302 रन से से खेल शुरू किया। मैथ्यू पॉट्स ने दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए। जैकब बेथेल ने ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 150 रन पूरे किए। शुरुआती घंटे में डीआरएस को लेकर भी काफी हलचल रही। ऑस्ट्रेलिया के दो रिव्यू असफल रहे, जबकि बेटेल ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एलबी डब्ल्यू के फैसले को पलटवाया।

हालांकि, इसके बाद मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड की पारी समेट दी। स्टार्क ने पहले बेटेल को स्लिप में कैच कराया और फिर जोश टंग को मिड-ऑफ पर आउट किया। इस प्रदर्शन के साथ स्टार्क ने सीरीज़ में 31 विकेट पूरे किए।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को तेज़ शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड ने पहले ओवर में ही एलबी डब्ल्यू की अपील पर रिव्यू गंवा दिया।

सातवें ओवर में तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना ने जेक वेदराल्ड के खिलाफ कैच-बिहाइंड की अपील को खारिज कर दिया, जिससे इंग्लैंड निराश दिखा।

लंच से पहले टंग ने दोनों ओपनर्स को आउट कर इंग्लैंड को वापसी की उम्मीद दी। लंच के बाद विल जैक्स ने स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन रन आउट हुए और इंग्लैंड को हल्की-सी उम्मीद नजर आई।

हालांकि, लक्ष्य कम होता गया और अंततः एलेक्स कैरी ने 32वें ओवर में चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में एकतरफा दबदबा कायम करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

Related Articles

Back to top button