Allफुटबॉल

Richest Player: रोनाल्डो लगातार तीसरे साल बने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी, जानें कितनी रही कमाई…

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार तीसरे साल दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हैं। स्पोर्टिको (Sportico) ने 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें रोनाल्डो 260 मिलियन डॉलर (2349 करोड़ रुपये) की सालाना कमाई के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। यह लगातार तीसरा साल है जब रोनाल्डो इस सूची में पहले स्थान पर रहे हैं।

वहीं रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी और अर्जेंटीनी फुटबॉल कप्तान लियोन मेसी इस सूची में 130 मिलियन डॉलर (1174 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर बॉक्सिंग स्टार कैनेलो अल्वारेज हैं, जिनकी कमाई 137 मिलियन डॉलर (1238 करोड़ रुपये)रही।

टॉप-10 में शामिल अन्य नामों में एमएलबी स्टार जुआन सोटो, एनबीए के लेब्रोन जेम्स और स्टीफन करी, फुटबॉलर करीम बेंजेमा, बेसबॉल के शोहेई ओहतानी, केविन ड्यूरेंट और गोल्फर जॉन रहम शामिल हैं।

रोनाल्डो की कमाई का बड़ा कारण उनका सऊदी प्रो लीग क्लब अल नस्र के साथ किया गया करार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के तहत उन्हें सालाना कम से कम 75 मिलियन डॉलर (677 करोड़ रुपये) मिलते हैं, जबकि क्लब से जुड़े व्यावसायिक समझौतों के जरिए उनकी कुल कमाई 200 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। जून 2025 में रोनाल्डो ने अल-नस्र के साथ 2027 तक अपने अनुबंध को आगे बढ़ा दिया।

जॉन राहम सबसे अमीर गोल्फर: अमेरिका के गोल्फर जॉन राहम इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। राहम का लिव गोल्फ के साथ करीब 300 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया है। एनबीए में लेब्रोन जेम्स ने 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी का खिताब दोबारा हासिल किया। उन्हें विज्ञापन सौदों से 80 मिलियन डॉलर (723 करोड़) मिले, जबकि स्टीफन करी को 50 मिलियन डॉलर (451 करोड़ रुपये)। करी का ब्रांड अंडर आर्मर से अलग होना उनकी कमाई में गिरावट का कारण बना।

दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर खिलाड़ी

खिलाड़ी कमाई (सालाना)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल) : 2349 करोड़ रुपये
कैनेलो अल्वारेज (बॉक्सिंग) : 1238 करोड़ रुपये
लियोन मेसी (फुटबॉल ) : 1174 करोड़ रुपये
जुआन सोटो (एमएलबी) : 1167 करोड़ रुपये
लेब्रोन जेम्स (एनबीए) : 1156 करोड़ रुपये
करीम बेंजेमा (फुटबॉल) : 1039 करोड़ रुपये
स्टीफन करी (एनबीए) : 948 करोड़ रुपये
सोहेई ओहतानी (एमएलबी) : 921 करोड़ रुपये
केविन डूरांट (एनबीए) : 903 करोड़ रुपये
जॉन राहम (लिव गोल्फ) : 902 करोड़ रुपये

Related Articles

Back to top button