
Stan Wawrinka announce retirment: स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी और तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका ने कहा है कि 2026 एटीपी टूर पर उनका आखिरी साल होगा
वावरिंका 2002 में पेशेवर खिलाड़ी बने थे और उन्होंने 16 टूर एकल खिताब जीते हैं। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में राफेल नडाल को, 2015 में फ्रेंच ओपन नोवाक जोकोविच को और 2016 में अमेरिकी ओपन के फाइनल में जोकोविच को हराया था, जो उस समय के के नंबर एक रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे।
वावरिंका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, आखिरी प्रयास। हर पुस्तक का अंत जरूरी होता है। अब पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में मेरे करियर का अंतिम अध्याय लिखने का समय आ गया है। 2026 टूर पर मेरा आखिरी साल होगा।





