
Aus vs Eng Boxing Day Test: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दो दिन में टेस्ट खत्म हाेने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आड़े हाथ लिया है। पीटरसन ने कहा कि अगर ये टेस्ट मैच भारत में दो दिन में खत्म हाेता ताे अब तक विदेशी मीडिया हाहाकार मचा देता। एमसीजी पर पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट गिरे थे। ये मैच 857 गेंद में ही खत्म हाे गया था।
पीटरसन ने एक्स पर लिखा, भारत में जब टेस्ट मैच के पहले दिन कई विकेट गिरते हैं तो भारत को हमेशा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को भी उसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ेगा। न्याय सबके लिए समान होना चाहिए।’
https://x.com/KP24/status/2004507203546521791?s=20
बता दें कि एमसीजी की पिच पर 10 मिमी घास छो़ड़ी गई थी, जिससे तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिली और ऑस्ट्रेलिया ने तो चार तेज गेंदबाज खिलाने का फैसला किया था।
एशेज के पहले तीन मैच भी कुल मिलाकर 11 दिन तक चले। इस तरह से वर्तमान श्रृंखला में कुल 20 मैच दिनों में से केवल 13 दिन ही खेल हो पाया है। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच भी दो दिन में समाप्त हो गया था।
इंग्लैंड की टीम ने तब में पहला टेस्ट जीता था, लेकिन अगले तीन टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के सामने उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। लेकिन एशेज में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों को लेकर बहुत अधिक आक्रोश देखने को नहीं मिला है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा, ‘‘यह पिच है या मजाक। यह खेल के साथ नाइंसाफी है। खिलाड़ी और प्रसारक और सबसे महत्वपूर्ण प्रशंसकों के लिए 98 ओवरों में 26 विकेट गिरना अच्छी बात नहीं है।’’






