Allक्रिकेट
Trending

T-20 World Cup : मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की डगर मुश्किल

जिंबाब्वे के खिलाफ भारत को चाहिए बड़ी जीत और रन रेट का सहारा

T-20 World Cup 2026 : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम का सामना जिंबाब्वे से होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारत को न सिर्फ बड़ी जीत चाहिए होगी, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। जिंबाब्वे को पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने 107 रन से हराया था, लेकिन हमें सिकंदर रजा की अगुआई वाली जिंबाब्वे की टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है क्योंकि ग्रुप स्टेज में उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराया है। टी-20 का फॉर्मेट ऐसा है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की रेस इतनी आसान नहीं होगी।

ये है सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

  • ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया था, जिससे भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है, जबकि 107 रनों की बड़ी जीत के बाद वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 हो गया है
  • अगर भारतीय टीम जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा दे तो उसके चार अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे को हरा दे तो उसके छह अंक हो जाएंगे। तब कैरेबियाई टीम के दो व जिंबाब्वे के शून्य अंक ही रहेंगे। ऐसे में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएंगे
  • अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को और दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे को हरा दिया तो उनके चार-चार अंक रहेंगे लेकिन उनका रन रेट काफी अच्छा है। भारत को तब जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज पर 80-100 रनों से अधिक के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इस स्थिति में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के चार-चार अंक हो जाएंगे। अच्छे रन रेट वाली दो टीमें अंतिम-4 में जाएंगी
  • बेहतर रन रेट के लिए जिंबाब्वे के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 220 रन बनाती है तो उसे विपक्षी टीम को 120 या इससे कम पर रोकना होगा जिससे भारत नेट रन रेट के खेल में आगे आ सकता है। अगर जिंबाब्वे पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे 150 से कम में सीमित करना होगा और 11 या 12 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा

Related Articles

Back to top button