Allफुटबॉल

बर्थडे पर एमबापे का कमाल, रीयल मैड्रिड के लिए एक सत्र में 59वां गोल दाग की रोनाल्डो की बराबरी

Mbappe equal ronaldo’s record: रीयल मैड्रिड के फ्रांसीसी स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे ने रीयल मैड्रिड के लिए सत्र का 59वां गोल दागकर एक साल में क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली।

रोनाल्डो ने 2013 में यह रिकार्ड बनाया था। एमबापे ने यह रिकार्ड ला लीगा में सेविया के विरुद्ध मैच में बनाया, जिसे रीयल मैड्रिड ने 2-0 से अपने नाम किया। रीयल के लिए अन्य गोल जूड बेलिंघम ने 38वें मिनट में दागा।

एमबापे के लिए यह उपलब्धि हासिल करना लगभग असंभव रहा था, क्योंकि रियाल मैड्रिड का यह इस साल का आखिरी मैच था। एमबापे ने मैच खत्म होने से चार मिनट पहले पेनाल्टी किक को गोल में बदलकर असंभव को संभव कर दिखाय।

रोनाल्डो के अंदाज में ही मनाया जश्न- एमबाप्पे ने रिकॉर्ड गोल करने के बाद रोनाल्डो के अंदाज में ही जश्न मनाया। मैच के बाद एमबापे ने कहा, क्रिस्टियानो ने जो किया, वह अविश्वसनीय है। वह मेरे आदर्श हैं। वह रीयल मैड्रिड के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। मेरा यह जश्न उनको समर्पित है। मैं उन्हें और रीयल मैड्रिड के सभी प्रशंसकों को क्रिसमस और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’

Related Articles

Back to top button