Allहॉकी

Marijne Rejoin: सोर्ड मारिन ने फिर संभाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

डच कोच सोर्ड मारिन ने बुधवार को औपचारिक रूप से भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद संभाल लिया। इसके साथ ही उनका भारतीय टीम के साथ दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। इससे पहले वह 2017 से 2021 तक टीम के साथ जुड़े रहे थे और उस दौरान टीम को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं। मारिन की दो हफ्ते पहले दोबारा नियुक्ति की गई थी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक चौथे स्थान तक पहुंचाया था।

हॉकी इंडिया ने उनके स्वागत की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, मारिन ने IGI एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,“नई ऊर्जा के साथ भारत वापस।”51 वर्षीय मारिन को अपने कार्यकाल में मैटियास वीला का सहयोग मिलेगा, जो टीम के विश्लेषणात्मक कोच होंगे। मुख्य कोच के रूप में उनकी पहली बड़ी चुनौती महिला विश्व कप क्वालीफायर (8–14 मार्च, हैदराबाद) होगी।

मारिन ने हरेंद्र सिंह की जगह ली है, जिन्होंने दिसंबर में खराब नतीजों के कारण इस्तीफा दिया था। अपने पहले कार्यकाल में मारिन ने भारत को 2017 वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल, 2018 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक दिलाया था। राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 19 जनवरी से SAI बेंगलुरु में शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button