Allक्रिकेट

IND vs NZ: आज होगा भारतीय वनडे टीम का ऐलान, किसे मिलेगा मौका-कौन होगा बाहर

India vs New zealand Odi series:न्यूजीलैंड के विरुद्ध 11 जनवरी से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को किया जा सकता है। मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई में चयनसमिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि टीम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। टीम लगभग वही रहेगी, जो दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पिछले महीने हुई वनडे सीरीज में चुनी गई थी।

नियमित कप्तान शुभमन गिल पूरी तरह फिट हैं और वह पंजाब की ओर से सिक्किम के विरुद्ध उतरेंगे। गिल कंधे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट और वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। वहीं उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम में भी नहीं चुना गया था, लेकिन वनडे कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के विरुद्ध उनकी वापसी हो सकती है। अगर गिल की वापसी होती है तो केएल राहुल एक बार फिर विकेटकीपर के रूप में उतरेंगे।


बड़ा सवाल है कि विजय हजारे ट्राफी में बल्ले से फ्लाप रहने वाले रिषभ पंत को टीम में जगह दी जाती है या नहीं। वनडे में केएल राहुल और जुरैल विकेटकीपिंग के विकल्प मौजूद हैं। वहीं विजय हजारे ट्राफी में इशान किशन ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में चयनकर्ता इशान के नाम पर भी विचार कर सकते हैं।


टी-20 विश्व कप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है। ये दोनों टी-20 विश्व कप के साथ ही न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल हैं।

संभावित टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल/रिषभ पंत, यशस्वी जायसवाल।

Related Articles

Back to top button