Under-19 Asia cup: भारतीय टीम रविवार को आईसीसी अकादमी में होने वाले अंडर-19 एशिया कप फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए रिकॉर्ड 12वां खिताब अपनी झोली में डालना चाहेगी। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए के सभी मैच जीतकर पाकिस्तान से आगे शीर्ष पर रही।
पाकिस्तान को ग्रुप चरण में एकमात्र हार भारत के खिलाफ मिली थी जिसमें उसे पिछले रविवार को 90 रन से हार मिली।
पाकिस्तान 2012 में एक बार एशिया कप का चैंपियन रह चुका है और तब से वह दो बार (2013-14 और 2017) उपविजेता रहा है।
यहां देखे मैच – भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप का प्रसारण सुबह 10.30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (sony Sports network) और सोनी लिव एप (sony liv) पर देख सकते हैं





