Allक्रिकेट

india vs Newzealand : चोटिल पंत की जगह जुरेल भारतीय टीम में शामिल

पंत को शनिवार को अभ्यास के दौरान लगी थी चोट।

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल ऋषभ पंत के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत की पेट की दाईं ओर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

बीसीसीआई ने कहा, शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत को पेट के दाईं ओर अचानक दर्द महसूस हुआ।”इसके बाद पंत का एमआरआई स्कैन कराया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विशेषज्ञों के साथ उनकी रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की। जांच में उनके ऑब्लिक मसल में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) की पुष्टि हुई, जिसके चलते उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

बीसीसीआई के अनुसार, क्लीनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया गया कि पंत फिलहाल मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं।”इसके बाद पुरुष चयन समिति ने ध्रुव जुरेल को पंत के स्थान पर टीम में शामिल करने का फैसला लिया।

जुरेल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात पारियों में छह बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। उनकी मौजूदा लय को देखते हुए टीम प्रबंधन को उनसे उपयोगी योगदान की उम्मीद होगी

Related Articles

Back to top button