Allडब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

WWE : रियाद में आज होगा Royal Rumble, कहां और कब देख सकते हैं लाइव, जानें हर डिटेल…

WWE Royal Rumble : डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE)का सबसे रोमांचक और प्रतिष्ठित इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगा, जिसका प्रसारण भारत में रात 11.30 बजे किया जाएगा। पहली बार है जब रॉयल रंबल 2026 पहली बार अमेरिका से बाहर आयोजित किया जाएगा। हालांकि सऊदी अरब इससे पहले भी ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल की मेजबानी कर चुका है।

इस बार भी RAW, SmackDown और NXT से कुल 30-30 महिला और पुरुष सुपरस्टार्स रिंग में उतरेंगे, जहां हर 90 सेकंड में एक नया रेसलर एंट्री करेगा। अंत तक रिंग में टिके रहने वाला सुपरस्टार सीधे रेसलमेनिया (WrestleMania) में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का टिकट हासिल करेगा।

फैंस को मिल सकता है सरप्राइज : इस बार रॉयल रंबल में फैंस को सरप्राइज मिल सकता है और क्रिस जेरिखो की डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी हो सकती है। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई किसी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी रिंग में उतार सकता है। इससे पहले Speed भी रॉयल रंबल में शिरकत कर चुके हैं।

कब और कहां देखें (Royal Rumble Live)

रॉयल रंबल 2026 का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा। भारत समेत दुनियाभर के फैंस इस ऐतिहासिक इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग Netflix पर आनंद उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button