Allक्रिकेट
Trending

Ind vs NZ: टी-20 विश्व कप से पहले ‘परफेक्ट 11’ को परखने का मौका, आज हो सकते हैं अहम बदलाव

श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका, संजू का खेलना इशान की फिटनेस पर निर्भर

India vs NewZealand 5th T-20 Match : भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया अपने संभावित सर्वश्रेष्ठ संयोजन के साथ उतर सकती है। विश्व कप से पहले यह मैच टीम मैनेजमेंट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव खिलाड़ियों के फॉर्म, फिटनेस और संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम एकादश को परखना चाहेंगे।

सबसे बड़ा सवाल विकेटकीपर-बल्लेबाज को लेकर है। संजू सैमसन को आज मौका मिल सकता है, लेकिन यह पूरी तरह इशान किशन की फिटनेस पर निर्भर करेगा। यदि ईशान पूरी तरह फिट रहते हैं, तो वह प्लेइंग-11 में बने रह सकते हैं, लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें एहतियातन आराम देता है, तो संजू सैमसन को अंतिम मुकाबले में खेलने का अवसर मिल सकता है। घरेलू मैदान पर संजू के लिए यह खुद को साबित करने का अ च्छा मौका होगा।मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी से बल्लेबाजी को स्थिरता मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब टीम विश्व कप से पहले सही संतुलन तलाश रही है।

गेंदबाजी संयोजन में भी बदलाव की संभावना है। रवि बिश्नोई की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है, जिससे टीम को बल्लेबाजी में अतिरिक्त गहराई मिलेगी। वहीं कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जा सकता है, ताकि मिस्ट्री स्पिन के विकल्प को परखा जा सके।

तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा के आज बाहर रहने की संभावना है। टीम मैनेजमेंट कार्यभार प्रबंधन और संयोजन को ध्यान में रखते हुए अन्य विकल्पों को प्राथमिकता दे सकता है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाजों की अगुआई में गेंदबाजी आक्रमण संतुलित नजर आ सकता है।

कुल मिलाकर, यह मुकाबला केवल सीरीज का आखिरी मैच नहीं, बल्कि टी20 विश्व कप से पहले भारत की संभावित बेस्ट प्लेइंग-11 को अंतिम रूप देने का बड़ा मौका है। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति पर सबकी नजरें रहेंगी कि वे किस संयोजन के साथ उतरते हैं।

ये हो सकती हैं भारतीय टीम : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

कहां खेला जाएगा मैच : तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा पांचवां टी-20 मुकाबला।

यहां देख सकते हैं लाइव : मैच का प्रसारण शाम 7 बजे से स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button