
India vs Newzealand 3rd T-20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला खेलने के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुवाहाटी पहुंच गई हैं। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया नागपुर और रायपुर में जीत के बाद 2-0 की बढ़त के साथ यहां पहुंचा है और उसकी नजरें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम करने पर होंगी, लेकिन इस मैदान पर भारतीय टीम का टी-20 में जो रिकॉर्ड रहा है, वो डराने वाला है।
गुवाहाटी के इस स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक चार मैच खेले हैं और उसके केवल एक में ही जीत मिली है। 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया था। इसके अलावा उसने यहां अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था, तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में भी भारत को हराया था और एक मैच श्रीलंका के खिलाफ बेनतीजा रहा था। यानी टी-20 में यह मैदान भारत को अब तक रास नहीं आया है।
इसके साथ ही भारतीय टीम ने यहां दो वनडे और एक टेस्ट मैच भी खेला है। दोनों वनडे में उसे जीत मिली, लेकिन टेस्ट में हाल ही में उसे दक्षिण अफ्रीका ने इसी मैदान पर हराया था।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉक्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
मैच का समय
मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। ओटीटी पर जियो हॉट स्टार पर मैच देखा जा सकता है।





