Allऑटो स्पोर्ट्स

Formula E: टीम महिंद्रा ने रचा इतिहास, मोर्टारा ने पहली बार दिलाई पोडियम फिनिश

Mexico city E Prix: एडॉर्डो मोर्टारा ने मैक्सिको सिटी में रविवार को इलेक्ट्रिक रेसिंग सीरीज के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और महिंद्रा रेसिंग को मौजूदा फॉर्मूला ई सत्र का पहला पोडियम फिनिश दिलाया। यह इस सीजन में भारतीय टीम की अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि रही। हालांकि टीम के दूसरे ड्राइवर निक डी व्रीज रेस पूरी नहीं कर सके और बीच में ही बाहर हो गए।

रेस में जीत सिट्रोएन रेसिंग के निक कैसिडी ने दर्ज की। उन्होंने बेहतरीन रणनीति और दमदार ड्राइव के दम पर 12 स्थानों की छलांग लगाई और मोर्टारा के साथ-साथ मौजूदा चैंपियन निसान ड्राइवर ओलिवर रोलैंड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

रेस के बाद मोर्टारा ने कहा,“निक ने वाकई शानदार रेसिंग की। रेस के बीच हमें कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण आखिरी लैप्स में हम पूरी तरह चुनौती नहीं दे पाए। फिर भी दूसरे स्थान से मैं संतुष्ट हूं।” महिंद्रा रेसिंग शुरुआत से ही एफआईए द्वारा मान्यता प्राप्त इस विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप का हिस्सा रही है।

टीम ने हाल ही में यह भी पुष्टि की है कि वह 2026-27 सत्र से शुरू होने वाले फॉर्मूला ई के नए ‘जेन4’ युग में भी अपनी भागीदारी जारी रखेगी।यह पोडियम फिनिश महिंद्रा रेसिंग के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा और आने वाली रेसों में टीम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button