Allऑटो स्पोर्ट्स

Formula-1 : कैडलिक एफ-1 टीम ने चाइनीज ड्राइवर गुआनयू को बनाया रिजर्व ड्राइवर

Cadillac Named Guanyu as reserve Driver: चीन के रेसिंग ड्राइवर झोऊ गुआनयू ( Zhou Guanyu)को 2026 फॉर्मूला 1 सीजन के लिए कैडलिक टीम (Cadillac Formula 1 Team)का रिजर्व ड्राइवर नियुक्त किया गया है। यह घोषणा उनके फेरारी (Ferrari) से अलग होने की पुष्टि के महज तीन दिन बाद की गई। 26 वर्षीय झोउ ने 2025 सीजन फेरारी के लिए रिजर्व ड्राइवर के रूप में बिताया था, लेकिन अब वह एफ1 की नई और महत्वाकांक्षी टीम कैडिलैक के साथ नई चुनौती के लिए तैयार हैं, जो 2026 में अपने डेब्यू की तैयारी कर रही है।

कैडिलैक टीम के साथ झोउ की यह भूमिका इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि टीम प्रिंसिपल ग्रीम लॉडोन (Graeme Lowdon) झोउ की मैनेजमेंट टीम का भी हिस्सा हैं। पहले यह अटकलें थीं कि झोउ को टीम के मुख्य ड्राइवरों में शामिल किया जा सकता है, लेकिन कैडिलैक ने अनुभवी ग्रां प्री विजेता सर्जियो पेरेज (Sergio Perez) और वालटेरी बोटास (Valtteri Bottas) को रेस ड्राइवर के रूप में चुना। बोटास इससे पहले तीन सीजन तक झोउ के साथ साउबर टीम में ड्राइव कर चुके हैं।

झोउ ने कहा,कैडिलैक एफ1 टीम से जुड़कर मैं बेहद खुश हूं। यह फॉर्मूला 1 के इतिहास की सबसे रोमांचक नई परियोजनाओं में से एक है। ग्रेम और बोटास के साथ मैंने पहले भी काम किया है, इसलिए यहां आना परिवार में लौटने जैसा है।” उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक पर हालिया अनुभव और कार डेवलपमेंट की समझ से वह टीम को बड़ा योगदान दे सकते हैं।

एफ1 में तीन वर्षों के दौरान झोउ ने कुल 16 अंक हासिल किए हैं। झोऊ अब कैडिलैक में पेरेज और बोटास के बैकअप के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, खासकर तब जब अमेरिकी ड्राइवर कोल्टन हर्टा के पास अभी सुपर लाइसेंस नहीं है।

ग्रेम लोडन ने कहा कि रिजर्व ड्राइवर के चयन की प्रक्रिया उतनी ही गहन रही जितनी रेस ड्राइवरों की। उनके अनुसार, झोउ का हालिया एफ1 अनुभव और मेहनत करने की क्षमता टीम के लिए बड़ी संपत्ति साबित होगी।

2026 एफ1 सीजन की शुरुआत तीन प्री-सीजन टेस्ट से होगी। जनवरी में बार्सिलोना और फरवरी में बहरीन, जबकि पहला रेस वीकेंड 6 से 8 मार्च के बीच मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button