Gus Atkinson ruled out of Fifth Ashes Test: पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट से पहले इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के बाद अब उसका एक और तेज गेंदबाज चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गया है। चोटिल खिलाड़ियों में नया नाम गस एडकिंसन का है और वह सिडनी में हाेने वाले पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
जानकारी के मुताबिक, एटकिंसन मेलबर्न में खेले गए बाक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हाे गए थे। सोमवार को उनका स्कैन कराया गया जिससे बाएं पैर में चोट का पता चला इसके बाद उन्हें औपचारिक तौर पर बाहर कर दिया गया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण में ब्रायडन कार्स और जोश टोंग के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स शामिल हैं।
इससे पहले आर्चर कमर में खिंचाव और वुड घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। सिडनी में चार जनवरी से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में एटकिंसन की जगह 27 वर्षीय मैथ्यू पॉट्स को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।




