Allऑटो स्पोर्ट्स

Dakar Rally 2026 : क्लासिक श्रेणी में भारतीय चुनौती पेश करेंगे संजय टकाले

Dakar Rally : अनुभवी कार रैली ड्राइवर संजय टकाले (Sanjay takale) एक बार फिर दुनिया की सबसे कठिन मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में शुमार डकार रैली (Dakar Rally) में उतरने को तैयार हैं। टकाले लगातार दूसरी बार चार पहिया वाहन (Four Wheeler) वर्ग की क्लासिक श्रेणी (विंटेज कार रैली) में चुनौती पेश करेंगे और इस वर्ग में वह एकमात्र भारतीय रैली ड्राइवर होंगे। यह रैली 3 से 17 जनवरी के बीच सऊदी अरब में आयोजित की जाएगी।

पिछले संस्करण में संजय टकाले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर 18वां स्थान हासिल किया था, जबकि अपनी क्लासिक श्रेणी में वह 10वें पायदान पर रहे थे। 57 वर्षीय टकाले इस बार भी फ्रांस के अनुभवी नेविगेटर मैक्सिम राउद के साथ उतरेंगे और टीम एयरोस्पेस रेसर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें फ्रांसीसी कंपनी सहारियन से तकनीकी और लॉजिस्टिक्स सहयोग मिलेगा।

तीन दशक से अधिक लंबे करियर में टकाले एशिया-पैसिफिक प्रोडक्शन कप का खिताब जीत चुके हैं और विश्व रैली की चुनिंदा चैम्पियनशिप स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने डकार क्लासिक 2025 को सफलतापूर्वक पूरा करना अपने करियर की बड़ी उपलब्धियों में गिना है।

टकाले का कहना है कि इस बार उनका लक्ष्य केवल रैली पूरी करना ही नहीं, बल्कि निरंतरता और अनुशासन के साथ पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करना है। उनके शब्दों में, “डकार सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि सहनशक्ति, धैर्य और हौसले की असली परीक्षा है।”

Related Articles

Back to top button