Allक्रिकेट
Trending

Ind vs NZ: लगातार दूसरे मैच में मिचेल ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के छक्के, इंदौर में लगाया वनडे का नौवां शतक

IND vs NZ Third ODI: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा।

डेरिल मिचेल ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। मिचेल ने 131 गेंद में 137 रनों की पारी खेली और 15 चौके व तीन छक्के जड़े। मिचेल के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक लगाया, जिससे न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया।

डेरिल मिचेल के वनडे करियर का यह नौवां शतक है। भारत के खिलाफ उनका यह चौथा शतक है। राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भी मिचेल ने 117 गेंद पर 131 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और सीरीज में 1-1 की बराबरी कराई थी। मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की।

मिचेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के साथ 219 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। फिलिप्स ने केवल 88 बॉल्स पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button