Allक्रिकेट

Strauss Remarries : पहली पत्नी की मौत के सात साल बाद स्ट्रॉस ने फिर रचाई शादी

Andrew Strauss: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने अपनी पहली पत्नी रूथ के निधन के सात साल बाद दोबारा विवाह किया है। स्ट्रॉस ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत शहर फ्रांस्चोएक में एंटोनिया लिनियस-पीट के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की।

स्ट्रॉस की पहली पत्नी रूथ का दिसंबर 2018 में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया था। उन्हें उसी वर्ष इस गंभीर बीमारी का पता चला था। रूथ 46 वर्ष की थीं और अपने पीछे दो बेटे छोड़ गई थीं। उनके निधन के बाद स्ट्रॉस ने न सिर्फ निजी दुख का सामना किया, बल्कि कैंसर जागरूकता से जुड़ी पहलों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।https://www.instagram.com/p/DShFWcYDPZn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=31690bba-28e9-4bce-8e69-8c75494829e6

शादी के बाद इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए स्ट्रॉस ने लिखा कि वह और उनके बेटे दुनिया के अपने पसंदीदा हिस्से में इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने एंटोनिया को उनके और उनके बेटों के जीवन में प्यार और खुशी लाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं। स्ट्रॉस ने उम्मीद जताई कि दोनों के जीवन में आगे भी खूबसूरत यादें बनती रहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंटोनिया लिनियस-पीट पहले एक पीआर एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह ‘लिनियस फाइन आर्ट एडवाइजरी लिमिटेड’ की कंपनी डायरेक्टर हैं। यह शादी स्ट्रॉस के जीवन में एक भावनात्मक और सकारात्मक मोड़ के रूप में देखी जा रही है, जहां उन्होंने कठिन दौर के बाद आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button