Allअन्य खेल
Trending

Anthony Joshua :नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए दिग्गज मुक्केबाज जोशुआ, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

Joshua Survives Horrific Car Crash in Nigeria: नाइजीरियाई-ब्रिटिश मुक्केबाज और पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन एंथनी जोशुआ सोमवार को नाइजीरिया में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दो अन्य यात्रियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जोशुआ को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लागोस राज्य के सूचना आयुक्त ग्बेंगा ओमोटोसो ने ‘एक्स’ पर इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना स्थल पर तुरंत एंबुलेंस भेजी गईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जोशुआ जिस कार में सवार थे, वह गति सीमा से अधिक रफ्तार में थी। ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।


सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में एंथनी जोशुआ को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला जाता हुआ देखा जा सकता है, जहां वह दर्द में नजर आ रहे हैं।

नाइजीरिया एंथनी जोशुआ के माता-पिता की मातृभूमि है और वह 11 वर्ष की उम्र में कुछ समय के लिए यहां बोर्डिंग स्कूल में भी पढ़ चुके हैं। जोशुआ हाल ही में अमेरिका के मियामी में यूट्यूबर से बॉक्सर बने जैक पॉल को हराकर रिंग में वापसी की थी। उन्होंने 2021 में ओलेक्सांद्र उसिक से अपना विश्व खिताब गंवाया था और 2026 में साथी ब्रिटिश मुक्केबाज़ टायसन फ्यूरी से मुकाबले की संभावनाओं पर बातचीत कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button