Mustafizur Controversy: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलाें के बीच भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियाें के आईपीएल में खेलने को लेकर बढ़ते विराेध के बीच बीसीसीआई ने शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। इसके बाद केकेआर ने भी मुस्ताफिजुर को रिलीज करने में देर नहीं की।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलाें के बीच भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियाें के आईपीएल में खेलने को लेकर बढ़ते विराेध के बीच बीसीसीआई ने शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। इसके बाद केकेआर ने भी मुस्ताफिजुर को रिलीज करने में देर नहीं की। दरअसल, मुस्ताफिजुर के केकेआर टीम में हाेने के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान काे लेकर भी कई संगठन विरोध कर रहे थे।
इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई थी, जिसके बाद बीसीसीआई को आखिरकार केकेआर से मुस्ताफिजुर को बाहर करने के लिए कहना ही पड़ा। लेकिन अब बड़ा सवाल है कि बांग्लादेश इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के अपने मैचाें को श्रीलंका में कराने की मांग आइसीसी से कर सकता है। बांग्लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज से 7 फरवरी, इटली से 9 फरवरी और इंग्लैंड से 14 फरवरी को भिड़ना है। इसके अलावा उसे एक मैच मुंबई के वानखेड़े में नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को खेलना है।
अब ये देखना है कि क्या आईसीसी बांग्लादेश की मांगे मानता है या नहीं। अगर ऐसा होता है तो पूरे विश्व कप का कार्यक्रम फिर से रिशेड्यूल करना पड़ेगा और भारत कतई ऐसा नहीं चाहेगा। वहीं इस साल सितंबर में बीसीबी ने भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित किया है। अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से मना करता है ताे बीसीसीआई भी इस दौरे पर जाने से इन्कार करेगा। ऐसे में दोनाें बोर्ड के बीच खींचतान लंबी चल सकती है।
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी चैंपियंस ट्राफी और एशिया कप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने के बाद भारत से केवल तटस्थ मैदान पर क्रिकेट खेलने का निर्णय किया था। हालांकि बीसीबी अगर इतना बड़ा कदम उठाता है ताे इससे उसका ही नुकसान हाेगा।






