Allअन्य खेल

BWF World Tour finals:भारत का खिताब जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में हारे सात्विक और चिराग

BWF World Tour finals: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 में शानदार प्रदर्शन सेमीफ़ाइनल में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से 21-10, 17-21, 15-21 से हारकर खत्म हो गया। भारतीय जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की, पहला गेम शानदार तरीके से जीता, लेकिन बाद के स्टेज में चीनी जोड़ी ने मुकाबला पलट दिया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी ने अंतिम ग्रुप मैच में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेताओं मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी को 17-21, 21-18, 21-15 से हराया था और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनी थी।


सात्विक और चिराग की हार के साथ भारत का इस टूर्नामेंट में दूसरा खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। दो बार की ओलिपिक पदक विजेता पीवी सिंधू एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने यह खिताब जीता है। उन्होंने 2018 में महिला एकल का खिताब जीता था जबकि साइना नेहवाल 2011 में फाइनल में पहुंची थीं।

Related Articles

Back to top button