Beckham family controversy:बेकहम परिवार में फिर बढ़ा विवाद, ब्रुकलिन ने माता-पिता को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक!

Beckham family fued: दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉल परिवारों में शामिल बेकहम परिवार का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला सोशल मीडिया से जुड़ा है। डेविड और विक्टोरिया बेकहम के छोटे बेटे क्रूज बेकहम ने दावा किया है कि उनके बड़े भाई ब्रुकलिन बेकहम ने अपने माता-पिता को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।
क्रूज ने उन खबरों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि डेविड और विक्टोरिया ने ब्रुकलिन और उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज को अनफॉलो किया है।डेली मेल की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 वर्षीय क्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, यह सच नहीं है। मेरे मम्मी-पापा कभी अपने बेटे को अनफॉलो नहीं करेंगे। सही तथ्य यह है कि उन्हें ब्लॉक किया गया है… और मुझे भी। इस बयान ने बेकहम परिवार के भीतर चल रहे तनाव को और हवा दे दी है।
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, यह पारिवारिक खटास 2022 से चली आ रही है, जब ब्रुकलिन और निकोला की भव्य शादी के दौरान मतभेद उभरे थे। कहा गया कि निकोला ने विक्टोरिया द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस के बजाय वैलेंटिनो का गाउन चुना था, हालांकि दोनों ने किसी विवाद से इनकार किया था। इसके बाद अगस्त में निकोला के अरबपति पिता ने न्यूयॉर्क में वाउ रिन्यूअल समारोह कराया, जिसमें डेविड और विक्टोरिया शामिल नहीं हुए।
पूर्व इंग्लैंड कप्तान डेविड बेकहम ने अपने करियर में 115 टेस्ट मैच खेले और मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ 1998-99 का ऐतिहासिक ट्रेबल जीता। फिलहाल, परिवार के भीतर बढ़ता यह विवाद सार्वजनिक रूप से खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।






