Bcci directs to kkr to release mustafizur rehman : बांग्लादेश में हिंदुओं काे निशाना बनाए जाने के विरोध में देशभर में गुस्से को देखते हुए आखिरकार बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता नाइट राइडर्स) को बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला हालिया घटनाक्रम और भारत-बांग्लादेश के बीच बिगड़ते कूटनीतिक संबंधों को देखते हुए लिया गया है। बीसीसीआई से निर्देश मिलने के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज भी कर दिया है।
बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर के आईपीएल में खेलने का विराेध लगातार बढ़ रहा था और कई राजनीतिक दलों ने भी इसका विरोध किया था।
30 वर्षीय मुस्ताफिजुर को हाल ही में अबू धाबी में हुई (आईपीएल) की मिनी नीलामी में केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चली कड़ी बोली के बाद यह सौदा हुआ था, जिससे मुस्ताफिजुर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए थे।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हालिया परिस्थितियों को देखते हुए केकेआर को मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए हैं। अगर फ्रेंचाइजी किसी विकल्प की मांग करती है, तो बीसीसीआई उसे अनुमति देगा।”
क्या बांग्लादेश से भी पाकिस्तान की तरह खेलेगा भारत
मुस्ताफिजुर काे बाहर करने का निर्देश देने के बाद ये देखना हाेगा कि अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश का विरोध होगा तो बीसीसीआई क्या करता है। अगर ये विरोध और बढ़ता है तो क्या पाकिस्तान की तरह ही बांग्लादेश के मैच भी श्रीलंका में कराए जाएंगे।






