अन्य खेल
Trending

‍Backstage Brawl: हार के बाद बौखलाया अमेरिकी बॉक्सर, नीरज पर बैकस्टेज बोतल से किया हमला

Anthony taylor throws bottel on Goyat:मिसफिट्स बॉक्सिंग-23 में हार से बौखलाए अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर ने बैकस्टेज भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत पर बोतल से हमला कर दिया। इस दौरान गोयत के मैनेजर विपिन गुलिया ने बीच-बचाव करते हुए दोनों बॉक्सरों को भिड़ने से रोका।

यह घटना 20 दिसंबर को हुए मुकाबले के कुछ ही मिनट बाद मेडिकल रूम में हुई। गोयत ने टेलर पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी। शुरुआत में यह एक सामान्य हैंडशेक जैसा लगा, लेकिन जल्द ही स्थिति बिगड़ गई। टेलर ने कथित तौर पर गुस्से में गोयत की ओर पानी की बोतल फेंक दी, जिसके बाद गुलिया और सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को अलग किया।

रिंग में गोयत का दबदबा साफ दिखा। छह राउंड के मुकाबले में उन्होंने बेहतर फुटवर्क और सटीक कॉम्बिनेशन पंचिंग से टेलर को नियंत्रित किया। जजों के स्कोर कार्ड 59-55, 58-56 और 60-54 रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोयत द्वारा हैंडशेक से इनकार और कुछ टिप्पणियों के बाद टेलर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और फिर बोतल फेंकी। इस जीत के साथ गोयत का पेशेवर रिकॉर्ड 20-4-2 हो गया है।

वहीं, इस सुरक्षा चूक को लेकर मिसफिट्स बॉक्सिंग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।इस फाइट से पहले ही नीरज और एंथनी के बीच तनातनी चरम पर थी। मुकाबले से पूर्व भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। एंथनी ने खुद को मशीन बताया तो नीरज ने खुद को उस मशीन का ड्राइवर बताया। फाइट के बाद भी नीरज ने जीत के बाद कहा था कि भारतीयों को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए। भारत थारा बाप है।

Related Articles

Back to top button