Allडब्ल्यूडब्ल्यूई/यूएफसी

WWE Buzz :अंतिम बार रिंग में उतर सकता है ये दिग्गज, वापसी को लेकर दिया संकेत

Stone cold might comback to Ring: डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़ी पहचान रहे स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone cold steve austin) को लेकर आज भी फैंस के दिलों में जबरदस्त नॉस्टैल्जिया ( nostalgia) है। द रैटलस्नेक (The Rattelsnake) के नाम से मशहूर इस सितारे को एक बार फिर रिंग में देखने की चाहत शायद कभी खत्म न हो। ऑस्टिन का आखिरी मुकाबला WrestleMania 38 में केविन ओवेंस के खिलाफ हुआ था। भले ही उस मैच की स्टोरीलाइन को फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन खुद ऑस्टिन मानते हैं कि वह उस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे।

हाल ही में इनसाइट विद क्रिस वैन व्लीट शो में बातचीत के दौरान ऑस्टिन से एक और मैच खेलने की संभावना पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं किसी मैच का प्रचार नहीं कर रहा, लेकिन अगर आप पूछें कि क्या मैं कर सकता हूं? हां, कर सकता हूं जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या वह ऐसा करना चाहेंगे, तो ऑस्टिन का जवाब था, “शायद नहीं… लेकिन कभी ‘कभी नहीं’ मत कहो।

ऑस्टिन ने अपनी शारीरिक चुनौतियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी बेहद मुश्किल रही। वह बिना महसूस किए बुरी तरह लंगड़ा रहे थे और लंबे समय से गठिया (आर्थराइटिस) से जूझ रहे हैं। ऑस्टिन ने कहा,मैं हमेशा सोचता था कि गठिया कैसा लगता होगा, अब खुद महसूस कर लिया। सालों-साल की यह समस्या इंसान की सोच और स्वभाव तक बदल देती है।

अपने आखिरी प्रतिद्वंद्वी केविन ओवेंस की ऑस्टिन ने जमकर तारीफ की और उन्हें भविष्य का हॉल ऑफ फेमर बताया। उन्होंने कहा, काश ओवेंस मुझे उस दौर में रिंग में मिलते, जब मैं पूरी रफ्तार में था। तब वह मुकाबला वाकई ऐतिहासिक होता।”ऑस्टिन की बातों से साफ है कि दिल अब भी रिंग के लिए धड़कता है, लेकिन शरीर की हकीकत उन्हें एक कदम पीछे खींचती है। फिर भी, स्टोन कोल्ड के शब्दों में—‘नेवर से नेवर’।

Related Articles

Back to top button