Allटेनिस

Australian Open: नाओमी ओसाका की ‘जेलीफिश’ एंट्री ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के पहले दौर का मुकाबला शुरू होने से पहले ही जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका सुर्खियों में छा गईं। रोड लेवर एरीना में जब वह एंटोनिया रुज़िक के खिलाफ अपने मैच के लिए उतरीं, तो उनका अनोखा और स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया।

16वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ने बड़ी टोपी, घूंघट और हाथ में छाता लिए कोर्ट में एंट्री की। उनके इस लुक को आयोजकों ने अब तक की सबसे आइकॉनिक वॉक-ऑनकरार दिया। ओसाका ने अपने शानदार अंदाज को जीत के साथ भी साबित किया और दो घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में रुजिक को 6-3, 3-6, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मैच के बाद ऑन-कोर्ट इंटरव्यू में ओसाका ने अपने आउटफिट के बारे में कहा, यह जेलीफिश से प्रेरित है। मुझे खुशी है कि मैं वो सब कर पा रही हूं, जो मुझे पसंद है। यह बहुत खूबसूरत है। इसके लिए डिजाइनर रॉबर्ट वुन को धन्यवाद। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका अपने खास थीम वाले आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं।

उन्होंने टूर्नामेंट से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था, “फोन उठाओ, जेलीफिश सीजन आ गया है।”2025 में उनके आउटफिट का थीम फूलों पर आधारित था, जबकि 2026 की शुरुआत उन्होंने एक खास तितली थीम के साथ की।ओसाका ने बताया कि उनकी टोपी और छाते पर बनी तितली 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन की याद दिलाती है, जब उन्होंने खिताब जीता था और एक मैच के दौरान तितली उनके पास आकर बैठ गई थी। यह पल मेरे लिए बहुत खास था, इसलिए मैंने इस बार उसे अपने लुक में शामिल किया।

अब ओसाका का अगला मुकाबला रोमानिया की सोराना सिर्स्टेआ से होगा, जो अपना आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रही हैं। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button