
Gadecki-Peers Defend Mixed Doubles Title : मेलबर्न पार्क में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टेनिस इतिहास का एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया। घरेलू वाइल्डकार्ड जोड़ी ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने रोमांचक मुकाबले में फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और मैनुअल गुइनार्ड को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ गाडेकी और पीयर्स 37 वर्षों में लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई।
मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद अरबपति उद्योगपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। गेट्स और जॉन पीयर्स करीबी मित्र हैं। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा और वे दोनों सेट गंवाकर मैच टाईब्रेक में पहुंचे। हालांकि, निर्णायक सुपर टाईब्रेक में गाडेकी-पीयर्स ने जबरदस्त वापसी करते हुए 5-7 से पिछड़ने के बाद अंतिम छह में से पांच अंक जीतकर 10-8 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
निर्णायक क्षणों में ओलिविया गाडेकी ने बेसलाइन से शानदार खेल दिखाया, जबकि दबाव में फ्रांसीसी जोड़ी से अहम गलतियां हो गईं। म्लादेनोविच की एक लंबी रिटर्न से ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी 8-7 से आगे हुई और इसके बाद पीयर्स की दमदार रिटर्न ने उन्हें दो चैंपियनशिप पॉइंट दिला दिए। गुइनार्ड की रिटर्न नेट में जाने के साथ मुकाबला समाप्त हो गया।
इस जीत के साथ गाडेकी और पीयर्स, 1988-89 में जाना नोवोटना और जिम प्यूह के बाद लगातार दो ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बनी। साथ ही वे 1963-64 में मार्गरेट कोर्ट और केन फ्लेचर के बाद अपने घरेलू ग्रैंड स्लैम में लगातार दो खिताब जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई भी बने।
मैच के बाद गाडेकी ने कहा, “यह पिछले साल से भी बेहतर है। लगातार दो ग्रैंड स्लैम जीतना अविश्वसनीय है।” वहीं पीयर्स ने स्वीकार किया कि मुकाबला किसी भी तरफ जा सकता था और टीम की जिद और धैर्य ही जीत की कुंजी रही।




