Allक्रिकेट
Trending

WPL 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिल्ली और आरसीबी को लगा झटका, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों ने किया हटने का फैसला

WPL 2026 Update:ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एलिसा पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने निजी कारणों से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से नाम वापस ले लिया।

पेरी आरसीबी और सदरलैंड दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थीं। डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पेरी के विकल्प के रूप में आरसीबी ने भारतीय ऑलराउंडर सयाली सातघारे को टीम में शामिल किया है, जबकि दिल्ली ने आस्ट्रेलिया की स्पिनर अलाना किंग को टीम से जोड़ा है।

डब्ल्यूपीएल के अनुसार, आरसीबी ने सयाली को 30 लाख रुपये में खरीदा है, जबकि दिल्ली ने अलाना किंग को 60 लाख रुपये में जोड़ा है। किंग पिछले सत्र में यूपी वॉरियर्स की टीम का हिस्सा थीं और उनके नाम 27 टी-20 मैचों में इतने ही विकेट हैं।

इसके अलावा यूपी ने बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नौरिस की जगह ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर चार्ली नोट को टीम में शामिल किया है। नोट को यूपी ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। डब्ल्यूपीएल का आगामी सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा, जिसके उद्घाटन मुकाबले में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दूसरे सीजन की चैंपियन आरसीबी से होगा।

Related Articles

Back to top button