Allटेनिस

Australian Open: वर्ल्ड नंबर एक अल्काराज का दबदबा जारी, टॉमी पॉल को हराकर पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

Australian Open: वर्ल्ड नंबर एक कार्लोस अल्काराज ने करियर ग्रैंडस्लैम की दिशा में एक और क दम बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस 22 वर्षीय स्पेनिश स्टार ने कोर्ट पर अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित करते हुए रविवार को अमेरिका के टॉमी पॉल के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली।

अल्काराज ने अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को 7-6(6), 6-4, 7-5 से हराया। मुकाबला तीन सेटों तक चला, लेकिन अल्काराज ने हर निर्णायक मौके पर बेहतर खेल दिखाते हुए मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। खास तौर पर टाईब्रेक और तीसरे सेट के अंतिम चरण में उनकी मानसिक मजबूती साफ दिखाई दी।

इस मैच में अल्काराज की सर्विस उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने कोई भी डबल फॉल्ट नहीं किया और पहली सर्विस पर लगभग 70 प्रतिशत सफलता हासिल की। पहली सर्विस पर उन्हें 79 प्रतिशत अंक मिले, जबकि दूसरी सर्विस पर भी उन्होंने 68 प्रतिशत अंक जीतकर टॉमी पॉल को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया। अपने खेल में किए गए छोटे बदलाव उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुए।

मैच के बाद अल्काराज ने कहा कि सीधे सेटों में जीत दर्ज करना उनके लिए काफी संतोषजनक रहा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मेलबर्न पार्क में खेले गए शुरुआती चार मुकाबलों में उनकी सर्विस उन्हें खासा आत्मविश्वास दे रही है।

अल्काराज अब तक अपने करियर में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब नहीं जीत पाए हैं और इस टूर्नामेंट में वह कभी क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं बढ़ सके हैं। अंतिम आठ में उनका सामना या तो घरेलू दर्शकों के चहेते एलेक्स डी मिनौर से होगा या फिर 10वीं वरीय एलेक्जेंडर बुब्लिक से।

Related Articles

Back to top button