Allटेनिस
Trending

Australian Open : कुल इनामी राशि बढ़कर हुई 676 करोड़ रुपये, जानें विजेताओं को मिलेंगे कितने करोड़

Australian Open: 18 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टू्र्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में कुल इनामी राशि में 16 प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी की गई है। आयोजकों ने 2026 के लिए 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की इनामी राशि की घोषणा की है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो इस बार कुल 676 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। पिछले साल यह राशि 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी यानी तब कुल 585 करोड़ रुपये खिलाड़ियों के बीच बांटे गए थे।

सिंगल्स चैंपियन को मिलेंगे 25 करोड़ रुपये : इस बार पुरुष व महिला सिंगल्स चैंपियन को रिकार्ड 25 करोड़ रुपये (41.5 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलेंगे। ये राशि पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह उपविजेता को इस बार 13 करोड़ रुपये (21.5 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 7.5 करोड़ (12.5 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार, क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही आयोजकों का कहना है कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले सभी एकल और युगल खिलाड़ियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत बढ़ी हुई पुरस्कार राशि मिलेगी।

Related Articles

Back to top button