Allऑटो स्पोर्ट्स

Formula 1: नीलाम होगी किमी राइकोनेन की 2002 की ऐतिहासिक मैकलेरन MP4-17A, इतने करोड़ तक जा सकती है बोली

McLaren MP4-17A : फॉर्मूला 1 इतिहास की एक प्रतिष्ठित कार 2002 की मैकलेरन MP4-17A को पेरिस में 2026 में होने वाली RM Sotheby’s नीलामी में पेश किया जाएगा। यह वही चेसिस है जिसने 12 ग्रां प्री में हिस्सा लिया और किमी राइकोनेन तथा डेविड कूलथार्ड के हाथों पांच पोडियम फिनिश और एक रेस जीत दर्ज की। इस कार की अनुमानित कीमत €10,00,000 (10 करोड़ रुपये) से €14,00,000 (14 करोड़ रुपये)के बीच आंकी गई है।

दिग्गज डिजाइनर एड्रियन न्यूई की लीडरशिप में तैयार की गई MP4-17A को सीज़न की शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में यह फेरारी F2002 जैसे दबदबे वाले कार के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो गई और नियमित रूप से पोडियम पर पहुंची। चेसिस 06 को 2002 सीज़न के मध्य में उतारा गया, जब किमी राइकोनेन ने मिका हक्किनेन की जगह टीम जॉइन की थी। इस कार के साथ राइकोनेन ने यूरोपियन ग्रां प्री में तीसरा स्थान, फ्रेंच ग्रां प्री में दूसरा और यूनाइटेड स्टेट्स ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल किया।

2003 में अपग्रेड्स के साथ यही कार डेविड कूलथार्ड ने ऑस्ट्रेलिया में सीज़न के पहले राउंड में जीत दिलाई। यह कूलथार्ड के करियर की 13वीं और अंतिम ग्रां प्री जीत थी। कार की आखिरी रेस 2003 का जापानी ग्रां प्री रही, जिसमें राइकोनेन ने ड्राइव करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया; उस रेस में माइकल शूमाखर आठवें स्थान पर रहे, लेकिन सीज़न के अंत में उन्होंने अपना छठा विश्व खिताब जीता।

यह कार अपने मूल 2002 ‘वेस्ट’ लिवरी और राइकोनेन के #4 के साथ बेची जाएगी। इसमें 3.0-लीटर Mercedes-Benz FO110 V10 इंजन है। ट्रैक पर दोबारा चलाने से पहले इसे पूर्ण रीबिल्ड की आवश्यकता होगी। मैकलेरन ने इसे रेसिंग करियर के बाद 17 वर्षों तक अपने पास रखा और 2021 में वर्तमान मालिक ने खरीदा। F1 के उस सुनहरे दौर के प्रशंसकों के लिए यह एक असाधारण निवेश अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button