
न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे दो वनडे मैचों के लिए ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह दिल्ली के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बडोनी पहली बार सीनियर वनडे टीम का हिस्सा बने हैं।
वडोदरा में रविवार को पहले वनडे मैच के दौरान सुंदर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया जिसके बाद उन्हें बाकी दो मैचों से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह बडोनी को उनके विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया। बडोनी दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
इससे पहले पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
बाकी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी।






