Allक्रिकेट

Healy announce retirement: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी सीरीज

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। फरवरी-मार्च में होने वाली इस सीरीज में वह टी20 मैचों में हिस्सा नहीं लेंगी, लेकिन वनडे और पर्थ में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली की भतीजी एलिसा ने 2010 में 19 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह अपने करियर का समापन 162 टी20, 126 वनडे और 11 टेस्ट मैचों के साथ करेंगी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 126 विकेटकीपिंग डिसमिसल का रिकॉर्ड दर्ज है। मेग लैनिंग के संन्यास के बाद 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्णकालिक कप्तानी संभाली। कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 16-0 से एशेज क्लीन स्वीप रही। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया 2024 महिला टी20 विश्व कप और 2025 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा।

एलिसा हीली को महिला क्रिकेट की सबसे आक्रामक बल्लेबाजों और बेहतरीन विकेटकीपरों में गिना जाता है। वह आठ आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहीं, जिसमें छह टी20 और दो वनडे खिताब शामिल हैं।उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने और टी20 में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने जैसे कई रिकॉर्ड भी बनाए।

घरेलू क्रिकेट में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 11 सीज़न में 3000 से ज्यादा रन बनाए और दो बार खिताब जीता। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी भी की। संन्यास पर हुए हीली ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। अब लगता है कि सही समय आ गया है। मैं आखिरी बार अपने देश के लिए कप्तानी करते हुए मैदान पर उतरना चाहती

Related Articles

Back to top button